फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के दामाद बोले- हो सकती है मेरी हत्या, 5.50 लाख रुपये की चोरी का है मामला

Wed, 22 Oct 2025 01:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार देवता पूजन के लिए गांव गए थे। तभी उनके कैंप कार्यालय में चोरी हो गई। डॉ. दीपक भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दामाद हैं। उनका कहना है कि कैंप कार्यालय के आसपास गुंड-बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद पहुंचे डा. दीपक (बैठे हुए) और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के कैंप कार्यालय में रखी अलमारी से करीब साढ़े पांच लाख रुपये चोरी हो गए। डॉ. दीपक कुमार भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के दामाद हैं। चिकित्सक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए असामाजिक तत्वों से जान को खतरा बताया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

डॉ. दीपक कुमार रविवार को परिवार के साथ पैतृक गांव बुढ़ाना क्षेत्र के गांव टांडा माजरा में दीपावली पर देवता पूजन के लिए गए थे। मंगलवार सुबह वे गांव से शामली लौटे थे। बुधवार को वे सीएचसी परिसर में स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। मेन गेट का ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर अलमारी टूटी हुई मिली। 
 

अलमारी में लॉकर की चाबी रखी थी। लॉकर को खोलकर उसमें रखे साढ़े पांच लाख रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चिकित्सक की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। 
 

डॉ. दीपक कुमार अस्पताल के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस उल्टा उन पर ही दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके कैंप कार्यालय पर चोरी की घटना हुई है, उससे उन्हें व उनके परिवार को खतरा है। 
 
विज्ञापन

ये लगाए आरोप
डॉ. दीपक कुमार उनका कहना है कि कार्यालय और आवास के पास असामाजिक तत्वों का रात को दो बजे तक जमावड़ा लगा रहता है। रातभर शराब पी जाती है। मैंने अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने से भी मना कर दिया है। बच्चे पूरे दिन घर में बंद रहते हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें