फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आरके पीजी कॉलेज के प्राचार्य सत्येंद्र पाल ने दिया इस्तीफा, लगे थे गंभीर आरोप, ये है पूरा मामला

Fri, 20 Jun 2025 07:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

प्रोफेसर सत्येंद्र पाल को गंभीर अनियमितताओं के चलते निलंबित किया गया था। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। लोकेश कुमार कार्यवाहक प्राचार्य बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र पाल ने कॉलेज के सचिव उमेश सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। प्रबंध समिति ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें प्राचार्य पद से कार्य मुक्त कर दिया। उनके स्थान पर लोकेश कुमार ने कार्यवाहक प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

 

आरके पीजी कॉलेज शामली की प्रंबंध समिति की 29 मई को समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र वर्मा के आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में काॅलेज प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्रपाल के विरुद्ध गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं एवं कदाचार से संबंधित लिखित एवं मौखिक शिकायतों के आधार पर निलंबित कर दिया था और जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

समिति में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र वर्मा, किसान विद्या सभा के सदस्य धीरजपाल सिंह और कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर यशपाल सिंह को शामिल किया गया। समिति ने भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक लोकेश कुमार को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था।
 
विज्ञापन

उधर, प्रोफेसर सत्येंद्रपाल ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते उन्होंने काॅलेज सचिव उमेश सिंह को प्राचार्य पद से इस्तीफा सौंप दिया। प्रबंध समिति के सचिव उमेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रंबंध समिति ने प्राचार्य सत्येंद्रपाल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर कार्यवाहक प्राचार्य पद पर लोकेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें