शनिवार को सपा के डेलीगेशन में शामिल कैराना लोकसभा की सांसद इकरा हसन दिल्ली से संभल में हुई हिंसा के पीडितो से मिलने के लिए जा रही थी। जहां पर बीच रास्ते में हापुड़ पुलिस ने उन्हें रोक दिया तथा पिलखुवा टोल प्लाजा से आगे उन्हें जाने नही दिया गया।
सांसद इकरा हसन ने कहा कि संभल में हुई हिंसा के बाद वहां पर पीड़ितों से मिलने के लिए उन्हें जाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया है। हिंसा पीड़ितों से मिलने का सभी को हक है। हम चाहते है कि संभल में जाकर पीड़ितों से मुलाकात करें और उनका दुख दर्द बांटे और घटना की पूरी जानकारी ली जाए।
सपा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र व संविधान की हत्या कर रही है और संभल की नाकामी छिपाने के लिए पुलिस बल को आगे कर रही है