फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ट्रेन में यात्रियों पर लगाया चोरी का आरोप, थप्पड़ मार की वसूली, ऐसे पता चला फर्जी है सिपाही

Wed, 30 Apr 2025 11:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

उत्तराखंड के सिपाही की वर्दी पहने युवक ने यात्रियों के टिकट भी चेक किए और उनसे बदतमीजी करते हुए वसूली की। शक होने पर शिकायत की गई। जीआरपी ने आकर जांच की, तो भेद खुल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14306 में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहने हुए फर्जी सिपाही ने यात्री के बैग में चोरी करने का आरोप लगाकर 1500 रुपये वसूल लिए। यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने फर्जी सिपाही को पकड़ लिया। घटनास्थल सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी का होने के कारण आरोपी को जीआरपी सहारनपुर के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बुधवार सुबह साढ़े सात बजे हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन शामली में दोपहर पौने 12 बजे पहुंची। जब ट्रेन सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी के पास पहुंची तो उत्तराखंड के सिपाही की वर्दी पहने युवक ने यात्री हिमांशु मूल निवासी जिला मिर्जापुर हाल निवासी अमृतसर पर बैग से चोरी करने का आरोप लगाया। रौब गालिब किया और उसे थप्पड़ भी मारे। आरोपी ने यात्री से 1500 रुपये वसूल लिए। आरोपी ने वर्दी का रौब दिखाकर कई यात्रियों से टिकट चेक करने के नाम पर भी वसूली की। 
 

हिमांशु ने बताया कि वह हरिद्वार से गंगा स्नान के बाद अमृतसर लौट रहा था। उसने शक होने पर डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर जीआरपी सहारनपुर सतर्क हुई, लेकिन तब तक ट्रेन टपरी से आगे निकल चुकी थी। जीआरपी सहारनपुर ने इसकी जानकारी जीआरपी शामली को दी। जीआरपी शामली की टीम ने जलालाबाद स्टेशन पर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया। आरोपी व पीड़ित को जीआरपी थाने लाकर जानकारी ली तो उसके फर्जी होने का पता चला। आरोपी के पास उसका आधार कार्ड मिला।
 
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम जरीफ पुत्र रशीद निवासी आजाद कालोनी टर्नर सड़क देहरादून बताया। पूछताछ में उसने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की वर्दी किसी परिचित से ली थी। जीआरपी शामली थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल सहारनपुर का होने के कारण आरोपी को जीआरपी सहारनपुर की टपरी पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। आगे की कार्रवाई सहारनपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें