फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: वेल्डिंग की दुकान में चल रही थी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी, तीन गिरफ्तार, अधबने तमंचे बरामद

Tue, 29 Apr 2025 06:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली पुलिस ने कस्बा ऊन में बाईपास पर वेल्डिंग की दुकान की आड़ में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली पुलिस ने कस्बा ऊन में बाईपास पर वेल्डिंग की दुकान की आड़ में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से बने वअधबने तमंचे तथा तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए पुलिस अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि सोमवार देर रात को ऊन चौकी पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ऊन बाईपास पर शफीक निवासी मोहल्ला सुभाषनगर ऊन की वेल्डिंग की दुकान में तमंचे बनाने का कार्य चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार, पढ़ें अपराध संक्षेप

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर दुकान से बाहर आते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजहर व आरिस निवासी मोहल्ला रविदासपुरी कस्बा गढ़ीपुख्ता बताया।

दोनों ने बताया कि वे वेल्डिंग की दुकान के मालिक शफीक से तमंचा खरीदने आए थे। पुलिस ने दुकान में घुसकर तलाशी ली तो वहां पर छह तमंचे, आचठ अधबने तमंचे, आठ तमंचे की नाल, छह तमंचे की नाल अधबनी और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान मालिक शफीक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि शफीक रात में चोरी छिपे दुकान खोलता था और वेल्डिंग के कार्य की आड़ में तमंचे बनाकर बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।

एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने और सीओ कैराना श्याम सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें