फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: ...जब अचानक थम गईं एक हजार यात्रियों की सांसें, तेज रफ्तार पर टूटता कपलिंग तो मच जाता कोहराम

Sat, 29 Apr 2023 10:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : पैसेंजर ट्रेन में सवार एक हजार यात्रियों की अचानक सांसें थम गईं। बताया गया कि अगर ट्रेन की तेज रफ्तार होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गति पर पैसेंजर ट्रेन होती तो एक हजार से ज्यादा यात्रियों की जान पर बन सकती थी। कंपलिग टूटने पर जोरदार झटका लगने से यात्री घबरा गए। काफी देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इंतजार करके कई यात्री दूसरे साधनों से अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन


शामली में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेन करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। हिंड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक गुड्डू के मुताबिक, पैसेंजर ट्रेन स्टेशन यार्ड में तीस किमी प्रति घंटे की गति से आती है। इसके बाद रुकती है। स्टेशन से रवाना हुई तो यात्रियों को जोरदार झटका लगा। कपलिंग टूटते ही ट्रेन दो हिस्से में बंट गई। किसी हादसे की आशंका से यात्रियों की मानो जान निकल गई। ट्रेन रुक गई तो यात्री नीचे उतरे और मामले की जानकारी ली। 

इस घटना के बाद जब काफी देर तक हिंड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी रही तो यात्री अन्य साधनों से अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए। ट्रेन स्पीड पर होती और कपलिंग टूटता तो डिब्बे पटरी से उतर सकते थे। इससे भयावह हादसा हो सकता था। बड़ा हादसा टलने से यात्रियों और रेलवे के अफसरों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाबा की जुबानी पूरी कहानी: सिपाही कराना चाहता था तंत्र से पत्नी की हत्या, मैंने इसलिए किया उसका सिर धड़ से अलग

विज्ञापन

उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, ट्रेन में करीब एक हजार यात्री थे। इनमें से काफी यात्री दूसरे साधनों से चले गए। करीब तीन घंटे बाद आठ डिब्बों की ट्रेन में 250 यात्रियों को दिल्ली की ओर रवाना किया गया। आठ डिब्बे हिंड रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवानो को लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News: आरोप...बद्दो ने कब्जाई 200 करोड़ की संपत्ति, NRI महिला ने 16 साल बाद दी तहरीर

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
ट्रेन को सहारनपुर से रवाना करने से पूर्व इसकी जांच नहीं गई। यदि तेज रफ्तार के दौरान कपलिंग टूटता तो ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर सकते थे। इस घटना में रेलवे के अफसरों की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें