फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आईएसआई गतिविधियों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आया शामली

Wed, 08 Apr 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देश विरोधी गतिविधियों में शामली जिले का कनेक्शन एक बार फिर सामने आया है। 15 दिन पहले गाजियाबाद पुलिस ने बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने क आरोप में गिरफ्तार किया था। अब एटीएस द्वारा महिला समेत पांच लोगों को उठाने से जिला फिर से चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस की विशेष टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में बुटराड़ा निवासी समीर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चार दिन तक समीर से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई की थी। तब से एटीएस व अन्य जांच एजेंसियों की नजर जिले में पर टिकी हुई है। टीम संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। 15 दिन बाद ही एटीएस टीम द्वारा जिले से महिला समेत पांच लोगों को उठाकर ले जाने से जिले का नाम एक बार फिर पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है।
इससे पहले 17 अगस्त 2023 को एसटीएफ ने शामली के घेरबुखारी नौकुआं रोड निवासी कलीम को आईएसआई एजेंट के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके भाई तहसीम को गिरफ्तार किया गया था। 10 मई 2025 को हरियाणा की पानीपत पुलिस ने नौमान इलाही को गिरफ्तार किया था। वह कैराना का मूल निवासी था और बहन जीनत के साथ पानीपत में रह रहा था। नौमान को पाकिस्तान के हैंडलर को रेलवे स्टेशनों की तस्वीरें, वीडियो और नक्शे व्हाट्सएप पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी पाकिस्तान आईएसआई गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में कई लोग पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें