फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: नील गाय को गोली मारकर हत्या की सूचना से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने शव दफनाया

Mon, 02 Oct 2023 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में ऊन क्षेत्र में एक नीलगाय की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया गया कि एक युवक ने खुद को गौरक्षक बताते हुए वीडियो वायरल की जिसमें वह नीलगाय की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wildlife SOS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊन थानाक्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में नीलगाय को गोली मारने की सूचना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुत्तों के हमले के कारण नील गाय की मौत हुई। गोली मारकर हत्या करने की बात गलत है। ग्रामीणों ने नील गाय के शव को दफना दिया।

विज्ञापन


रविवार शाम को खेड़ा भाऊ के युवक अने खुद को गौरक्षक बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की। जिसमें उसने नीलगाय को घायल अवस्था में होना बताते हुए कहा कि उसको गोली मारी गई है वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा वन विभाग व पशु चिकित्सक को सूचना दी गई। इसके बाद पशु चिकित्सक गांव में पहुंचा उसने नीलगाय का उपचार किया लेकिन घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। ऊन चौकी प्रभारी गांव में पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली तथा पशु चिकित्सक से भी बात की। चौकी प्रभारी सचिन त्यागी ने बताया कि पशु चिकित्सक ने नीलगाय को जंगली कुत्तों द्वारा घायल करने की बात कहीं जिसके कारण उसकी मौत हुई। गोली मारकर हत्या करने की बात गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें