शामली में धूप से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा जाती युवतियां। संवाद
शामली। जिले में भीषण गर्मी पड़ने से लोग बेहाल रहे। चिलचिलाती धूप और उमस में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। दोपहर में सड़कें और बाजार सूने रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकली और मौसम में उमस रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे। दोपहर के समय हवा गर्म रहने से लोग घर के अंदर ही रहने को मजबूर रहे। जरूरी काम होने पर जो लोग घर से बाहर निकले। हाल ये रहा कि भीषण गर्मी में पंखे व कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिली। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने और तापमान में वृद्धि होने के आसार है।