फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बूंदाबांदी से बनी ठिठुरन, दोपहर में निकली धूप, अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
मेरठ करनाल मार्ग पर कोहरे लाइट जलाकर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात को कोहरा छाया रहा। सुबह भी बादल के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह सात बजे व साढ़े आठ बजे दो बार में हल्की बूंदाबांदी होने और शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। इसके बाद सुबह 11 बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलती रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन शीत लहर चलने व कोहरा छाने से मौसम में ठंड बनी रहने के आसार है। चौसाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई।
पाला और हल्की बारिश गेहूं के लिए लाभकारी
झिंझाना। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह सवेरे से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया, जिससे सर्दी का असर अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन

किसान राजपाल सिंह, नासिर अली, देवेंद्र तोमर ने बताया कि पाला और हल्की बारिश गेहूं की फसलों के लिए लाभकारी है, जिससे फसलों को नमी मिली है। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते दिनभर सर्दी का अहसास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें