शामली। सतीवाला मंदिर में बुधवार को बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव में भजन गायक मुकेश बागड़ा और हरीश नामदेव ने भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। हारे के सहारे आजा मेरी लाज बचाने आजा... भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन
श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित उत्सव में बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शाम छह बजे भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों ने एक के बाद एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते रहे। देर रात तक मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। आयोजन में रॉक गोल्ड एकेडमी के अध्यक्ष सुनील गोयल, शिखर गोयल, पवन कुमार सिंगल, सचिन जिंदल और राजीव तायल सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।