फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में तैयार होंगे साइबर कमांडो और साइबर सिंघम

Tue, 09 Jun 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़ी पहल की है। अब जिले में साइबर कमांडो और साइबर सिंघम तैयार किए जाएंगे। इसके लिए शामली पुलिस से पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कर्मी साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस की मदद करेंगे।
विज्ञापन

जिले में लगातार साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसे में प्रशिक्षित साइबर कमांडो डिजिटल जांच, साइबर सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिले में हर माह करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी होने की बात सामने आ रही है।
साइबर सिंघम तैयार करने की तैयारी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस के माध्यम से साइबर सिंघम तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक जिले से चयनित 50 कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये कर्मी अपने-अपने जिलों में लौटकर अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान क्राइम सीन मैनेजमेंट, डिजिटल एविडेंस प्रिजर्वेशन, साइबर ट्रैकिंग और फॉरेंसिक एनालिसिस जैसे महत्वपूर्ण विषयों की गहन जानकारी दी जाएगी, जिससे घटनास्थल पर साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और जांच को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश और केंद्र स्तर पर प्रशिक्षण भी जारी
इसके अलावा प्रदेश और केंद्र स्तर पर साइट्रेन, कर्मयोगी, सीजीआईटी जैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहे हैं। इनमें पुलिसकर्मियों, उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों को साइबर अपराधों की आधुनिक तकनीकी जानकारी दी जा रही है। अब तक जिले के लगभग 80 प्रतिशत उपनिरीक्षक और निरीक्षक यह प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
साइबर कमांडो और साइबर सिंघम के काम
साइबर कमांडो :
साइबर हमले, हैकिंग और बड़ी साइबर घटनाओं पर काम करेंगे
डिजिटल फॉरेंसिक तकनीक से जांच में मदद करेंगे
ऑनलाइन ठगी की जांच और निगरानी करेंगे
अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण देंगे
साइबर सिंघम :

क्राइम सीन मैनेजमेंट संभालेंगे
डिजिटल साक्ष्यों का संरक्षण और विश्लेषण करेंगे
साइबर ट्रैकिंग और फॉरेंसिक जांच करेंगे
आम लोगों को मिलेगा फायदा

साइबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई

ऑनलाइन ठगी की जांच में सुधार
डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी
शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी

साइबर हमलों से बचाव की जानकारी मिलेगी

चयन प्रक्रिया
एसपी ने बताया कि साइबर कमांडो बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयनित कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वे साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें