फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चीनी मिलों पर 236 करोड़ बकाया... कब मिलेंगे पता नहीं

Sun, 07 Jun 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। जिले की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का 236.40 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। पेराई सत्र समाप्त हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन भुगतान कराने की दिशा में कोई सक्रियता नहीं है। किसान बच्चों की स्कूल फीस, बिजली बिल, कृषि कार्य और घरेलू खर्चों के लिए परेशान हैं। उधारी बढ़ने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

जिला गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार थानाभवन चीनी मिल पर 156.79 करोड़, शामली चीनी मिल पर 29.10 करोड़ और ऊन चीनी मिल पर 50.51 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। सरकार की ओर से गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के भीतर भुगतान कराने का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। मिलें बंद हुए करीब दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, फिर भी किसान अपनी मेहनत की फसल के भुगतान पाने का इंतजार कर रहे हैं। भुगतान न मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।
क्षेत्र के कई किसान ऐसे है जिनके घर और जरूरी खर्च गन्ने की फसल के भुगतान पर ही निर्भर रहते हैं। पिंडोरा निवासी किसान अजय खाटियान का कहना है कि यदि समय पर गन्ना भुगतान नहीं मिला तो किसान गन्ने की खेती से दूरी बनाने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ही क्षेत्र में गन्ने का रकबा घट रहा है और भुगतान की समस्या रही तो स्थिति और खराब हो सकती है।
विज्ञापन

ढिंढाली के किसान रवि सिरोही के करीब 4.30 लाख रुपये मिल पर बकाया हैं। उनका कहना है कि सरकार बिजली बिल देर से जमा होने पर ब्याज वसूलती है, लेकिन किसानों का भुगतान महीनों तक रुका रहता है तो उसके लिए कोई जवाबदेही तय नहीं है।

ऊन निवासी सत्यवान चौधरी का लगभग चार लाख रुपये भुगतान अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि समय पर बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। बिजली बिल और अन्य जरूरी खर्च भी प्रभावित हो रहे हैं। हर दिन आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

किसान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका करीब तीन लाख रुपये बकाया है। भुगतान न मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है अब तो उधारी भी बढ़ गई है।

रंगाना निवासी किसान संजय चौधरी के लगभग 4.50 लाख रुपये मिल पर बकाया हैं। ऐसे हालात में किसानों को दूसरी फसलों की ओर रुख करना पड़ सकता है।


ऊन चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप पिलानिया का कहना है कि मिल द्वारा 19 फरवरी तक का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में करीब 50 करोड़ रुपये का भुगतान शेष है, जिसे जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




इन्होंने कहा

तीनों चीनी मिलों के अधिकारियों को किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

– आलोक यादव, जिलाधिकारी, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें