फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में पुलिस पर हमला: दो भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंची थी टीम, पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त-चालक घायल

Wed, 21 Oct 2026 01:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कुड़ाना गांव में दो भाइयों के विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की PRV 3030 पर ईंट-पत्थर फेंके गए। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई और चालक रूपक मलिक को ईंट लगी। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में कोतवाली क्षेत्र के कुड़ाना गांव में दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी 3030 पर पथराव कर दिया गया। आरोप है कि बड़े भाई इमरान ने पहले घर में तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त किया और परिजनों को गली में निकाल दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम विवाद शांत कराने पहुंची तो आरोपी ने छत से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक रूपक मलिक को भी ईंट लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से भागकर गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: प्रमोद हत्याकांड: कातिल पत्नी का कबूलनामा, शराब में नशे की गोलियां मिलाईं, प्रेमी से कराई किसान पति की हत्या

विज्ञापन
Trending Videos

दो भाइयों के विवाद में घर का सामान तोड़ने का आरोप
कुड़ाना गांव में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि कहासुनी बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। आरोप है कि बड़े भाई इमरान ने घर में रखा सामान तोड़ना शुरू कर दिया। परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्हें घर से बाहर गली में निकाल दिया गया।

विवाद बढ़ने पर घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पीआरवी 3030 मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

छत से पुलिस की गाड़ी पर बरसाए ईंट-पत्थर
आरोप है कि पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद इमरान ने घर की छत से पुलिस की गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान डायल 112 की पीआरवी 3030 क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस की गाड़ी पर पथराव होने से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी खतरा पैदा हो गया। चालक रूपक मलिक को ईंट लगी। चालक के अनुसार, वह इस घटना में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

गन्ने के खेत में भागा आरोपी, पुलिस कर रही तलाश
पथराव के बाद आरोपी मौके से भाग निकला और गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी और कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें