फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा गांव में छापा मारकर मिलावटी मावा पकड़ा

विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव भूरा में छापा मारकर पकड़ी मावे की भट्ठी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। दीपावली और भैयादूज के मद्देनजर भट्ठियों पर मिलावटी मावा तैयार हो रहा है। एसडीएम ने पुलिस के साथ गांव भूरा में भट्ठी पर तैयार किया रहा करीब दो क्विंटल मिलावटी मावा और मिल्क पाउडर बरामद किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूने लेकर बरामद मावे को नष्ट करा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने तहसीलदार रनबीर सिंह और कोतवाली प्रभारी के साथ क्षेत्र के गांव भूरा में असगर के मकान पर पहुंचे। वहां पर भट्ठी पर मावा तैयार किया जा रहा था। अधिकारियों की टीम को देेखकर मौके से आरोपी फरार हो गए। मौके पर घर की महिलाएं भट्ठी पर मावा बनाते हुए मिली। तलाशी के दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से करीब दो क्विंटल मिलावटी मावा, एक क्विंटल मिल्क पाउडर मिलने पर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर टीम के साथ कोतवाली पहुंचे तथा पकड़े गए मावा और मिल्क पाउडर के दो नमूने लिए। एसडीएम ने बताया कि गांव भूरा में असगर के मकान पर मिलावटी मावा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मावा व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए है। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए मावे को गड्ढे में दबवाकर नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें