फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इतनी पुलिसफोर्स देख सहम गए लोग, फिर इलाके में मच गया हड़कंप, सपा विधायक से जुड़ा है मामला

Sat, 21 Sep 2019 08:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले के कैराना में शनिवार को अचानक इतनी भारी संख्या में पुलिसफोर्स को देख लोग सहम गए। कोई कुछ समझ नहीं पाया और शहर में हड़कंप मच गया। लेकिन कुछ देर बाद जब लोगों को माजरा समझ में आया तो उन्होंने राहत की सांस ली। आगे तस्वीरों के साथ जानिए क्या है पूरा मामला-
विज्ञापन

2 of 6
विधायक नाहिद हसन की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीते सोमवार को एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और सीओ राजेश कुमार तिवारी भूरा रोड पर जा रहे थे। इस दौरान वे सड़क किनारे खड़ी कार का संदिग्ध नंबर देख रुक गए और जांच के लिए कार के पास पहुुंच गए और वहां मौजूद सपा विधायक नाहिद हसन से गाड़ी के कागजात मांगे। इसे लेकर विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। आगे जानिए अब इस मामले में क्या हुआ।

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे सपा विधायक नाहिद हसन, अब गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, ये है पूरा मामला
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए विधायक को कई दिन का समय दिया गया लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इसके बाद शनिवार को पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और कार्रवाई तेज कर दी।

4 of 6
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन प्रकरण में प्रशासन की ओर से दी गई समय सीमा खत्म होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। विधायक पर दर्ज तीन मुकदमों में गिरफ्तारी, इस केस में सर्च वारंट लेकर पुलिस ने भारी फोर्स के साथ कैराना विधायक नाहिद हसन के घर दबिश दी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए 11 टीमें बनाकर अलग- अलग जगहों पर दबिशें दी गई हैं।

यह भी पढ़ें: सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाड़ी के कागजात मांगने पर एसडीएम से की थी अभद्रता
विज्ञापन

5 of 6
विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित जिले के आला प्रशासनिक अफसर कैराना कोतवाली पहुंच गए थे। अधिकारियों ने विधायक की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाई। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सीओ कैराना के नेतृत्व में फोर्स ने विधायक नाहिद हसन के आलदरिम्यान मोहल्ले में दबिश दी। पुलिस फोर्स ने विधायक आवास को करीब एक घंटे तक खंगाला। दबिश कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई। गलियों में भी पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी करते रहे। विधायक आवास पर करीब एक घंटे सर्च के बाद पुलिस बल लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक पर संगीन धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें तीन मुकदमों में पुलिस ने गैर जमानती वारंट लिया है, जबकि संदिग्ध गाड़ी और उसके कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने उनके घर के सर्च वारंट हासिल कर पुलिस ने ये दबिश दी, लेकिन विधायक घर पर नहीं मिले। उनके आवास पर संदिग्ध गाड़ी भी नहीं मिली। घर पर उनका गनर, रसोइयां, कुछ नौकर और कुछ युवक मिले थे। उनकी मौजूदगी में उनके घर के सात आठ कमरों की तलाशी ली गई। गाड़ी की तलाश और विधायक की गिरफ्तारी केे कुल 11 टीमेें बनाई गई हैं, जो उनके संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें