फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, बयान दर्ज कराने गई पुलिस पर हमला, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान

Tue, 24 May 2022 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामलीसंवाद न्यूज एजेंसी

सार

अपहरण करने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पीड़ित युवती के बयान दर्ज कराने गई पुलिस ने भी भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेचि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। पुलिस जब लड़की के बयान लेने गांव में गई तो आरोपी पक्ष ने युवती के घर पर हमला बोल दिया। सिपाहियों को भागकर जान बचानी पड़ी। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
बताया गया कि आरोपी पक्ष ने युवती के पिता को भी जान से मारने की धमकी दी है। रविवार की रात युवती के परिजन जब उसकी तलाश कर रहे थे तो वह खेत में बेहोश पड़ी मिली, जबकि आरोपी युवक वहां खड़ा था। आरोपी ने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA अफसर मर्डर केस: जेल में रातभर करवट बदलता रहा रैय्यान, कातिल मुनीर का है ऐसा हाल, कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। देर रात पुलिस जब युवती के बयान लेने उसके घर गई तो आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी पक्ष ने युवती के परिवार पर हमला बोल दिया। सिपाहियों ने भी वहां से किसी तरह भागकर खुद को बचाया। मारपीट में युवती का भाई घायल हुआ है। पता लगते ही कोतवाली देहात प्रभारी मनोज चाहल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत:  जेल में मुनीर, आखिर कौन चला रहा इंस्टाग्राम, फांसी की सजा के बाद भी की गई पोस्ट

एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें