फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 100 क्विंटल सरिये से भरे ट्रक के नीचे दबने से मां-बेटे की मौत, डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे दबी रही महिला

Mon, 14 Apr 2025 03:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में 100 क्विंटल सरिये से भरे ट्रक के नीचे दबने से मां-बेटे की मौत हो गई। हादसा मेरठ-करनाल हाईवे बाईपास पर गोहरनी चौक के पास हुआ। बताया गया कि महिला डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे दबी रही।
विज्ञापन
शामली में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में सहारनपुर-मेरठ करनाल हाईवे बाईपास पर गोहरनी चौक के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे बाइक सवार मां-बेटे को गन्ने का रस पीने के दौरान सहारनपुर की तरफ से तीव्र गति से आ रहे करीब 100 क्विंटल सरिये से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों गड्ढे में जा गिरे, ट्रक भी दोनों के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से मालैंडी की महिला रेखा और उसके बेटे उमंग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों के शव को निकाला।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को मुजफ्फरनगर की तरफ से 100 क्विंटल से अधिक सरिया भरकर ट्रक शामली की तरफ आ रहा था। बताया कि जैसे ही सहारनपुर-मेरठ करनाल हाईवे बाईपास पर गोहरनी चौक के पास पहुंचा तो बधेव की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर गया।

ट्रक चालक ने पहले तो सड़क किनारे लगे गन्ने के रस की रेहड़ी में टक्कर मारी, इसके बाद रस पी रहे युवक और महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनेां पास में ही सड़क किनारे ही करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे। ट्रक भी अनियंत्रित होकर खाई में महिला और युवक के ऊपर जा पलटा। जबकि रस विक्रेता सिलावर निवासी साहब सिंह भी दूर जा गिरा, हालांकि उसे चोट नहीं लगी।

हादसे के बाद ट्रक के चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। शोर शराबा होने पर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाते ही सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले ट्रक के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक और सरियों के बीच से महिला के शव को निकाला।
 
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त मालैंडी गांव के किसान मुकेश शर्मा की पत्नी 45 वर्षीय रेखा और उनके बेटे 24 वर्षीय उमंग के रुप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे शिवम ने रेखा का शामली में पैरालाइसिस का उपचार चल रहा है। उमंग चाची को शामली डाक्टर के यहां दिखाने के बाद वापस मालैंडी लौट रहा था। उसी समय हादसा हुआ।  सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

जाको राखे साईंया मार सके ना कोय...
गन्ने का रस बेचने वाले सिलावर गांव निवासी साहब सिंह पर जाको राखे साईंया मार सके ना कोय. ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती है। दरअसल, सरिये से भरे ट्रक ने सबसे पहले मां बेटे को रस पिला रहे साहब सिंह को ही टक्कर मारी थी। साहब सिंह टक्कर से करीब 20 फिट की दूरी पर जाकर गिरा, मगर हैरत की बात है कि उसे खरोच तक नहीं आई। हर कोई इसे भगवान की कृपया का ही असर मान रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें