शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड पर पशु पैठ के निकट भैंसा बुग्गी में टक्कर लगने पर टेंपो सवार मां-बेटा की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना नहीं दी है।
शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलंदरशाह पंसारियान निवासी गल्लो अपने सात वर्षीय बेटे माहिर के साथ रविवार को रिश्तेदारी में कैराना गई थी। देर रात में मां-बेटा टेंपो में सवार होकर घर लौट रहे थे। जब टेंपो कैराना रोड पर पशु पैठ के निकट पहुंचा तो भैंसा बुग्गी से टकरा गया।
टक्कर लगने से टेंपो में सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोग घायल मां-बेटे को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शव घर ले गए। सोमवार सुबह शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया। इस संबंध में एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि यह मामला जानकारी नहीं है और न ही परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई सूचना दी गई है।
ये भी देखें...
Meerut: दोस्त की शादी में दिल्ली से आए युवकों की कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, दूल्हा हुआ बेसुध