बताया कि सिपाही की बहन अंशु अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर रायसिंह गांव से गुरुवार को ही आई थी। देर रात परिजन घर में सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक बदमाश घर में घुस आए और छह माह की मासूम आयरा को गन पॉइंट पर ले लिया।
इसके बाद रामबीरी और अंशु के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। गन प्वाइंट पर बच्ची को देखकर परिजन कुछ नहीं कर सके और बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।