फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे शामली मिल बंद, शाम को लगा शहर में गन्ने का जाम-

विज्ञापन
शामली मिल रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉली से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सात घंटे शामली मिल बंद, शाम को लगा शहर में गन्ना वाहनों से जाम
विज्ञापन

शामली। सफाई होने कारण अपर दोआब मिल सात घंटे बंद रही। शाम पांच बजे चीनी मिल चली, तो शहर में गन्ने के वाहनों का जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को मशीनरी की सफाई होने से सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक अपर दोआब चीनी मिल बंद रही। चीनी मिल के अफसरों ने किसानों को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर गन्ना न लाने का अनुरोध किया था। शाम पांच बजे के बाद चीनी मिल ने पेराई शुुरू की तो चीनी मिल के गन्ना यार्ड से लेकर अग्रसेन पार्क और शिव चौक तक गन्ने के वाहनों की संख्या बढ गई। मिल रोड और शामली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चीनी मिल चलने के बाद देर शाम गन्ने के वाहन आ गए थे। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मशीनरी की सफाई होने से मिल बंद रही है।

शामली मिल रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉली से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें