फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हसनपुर लुहारी में 35 वर्षीय युवक का शव मिला, शनिवार शाम से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Jul 2026 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के हसनपुर लुहारी के जंगल में 35 वर्षीय विकास शर्मा का शव खेत में मिला। परिजनों के अनुसार, विकास शनिवार शाम खेतों की ओर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में शनिवार शाम खेतों की ओर निकले 35 वर्षीय विकास शर्मा का शव रविवार सुबह हसनपुर लुहारी के जंगल में स्थित एक खेत में पड़ा मिला। शव की पहचान चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी विकास शर्मा उर्फ विक्की के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


रातभर घर नहीं लौटा था विकास
परिजनों के अनुसार, विकास शर्मा शनिवार शाम घर से खेतों की ओर गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रविवार सुबह हसनपुर लुहारी के जंगल में खेत पर पहुंचे लोगों ने उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। विकास मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें