फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 'मामा गैंग' की दबंगई का वीडियो वायरल, कार से खींचकर युवक को बेरहमी से पीटा, छह नामजद पर मुकदमा

Mon, 03 Aug 2026 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कैराना में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवक कार से एक युवक को खींचकर बेरहमी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
शामली न्यूज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के कैराना कस्बे में सोशल मीडिया पर सक्रिय बताए जा रहे 'मामा गैंग' से जुड़े युवकों की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। करीब 45 सेकेंड के वायरल वीडियो में कुछ युवक कार सवार एक युवक को जबरन नीचे खींचकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


कार से खींचकर की मारपीट, ईंट से भी किया हमला
वायरल वीडियो में हमलावर युवक को अर्धनग्न कर लाठी-डंडों, बेल्ट और ईंट से हमला करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि गैंग से जुड़े युवक सोशल मीडिया पर 'मामा गैंग' के नाम से अकाउंट बनाकर अपनी दबंगई का प्रदर्शन करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और देर रात पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें:Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान प्याज-लहसुन का भोजन परोसा, औचक निरीक्षण में खुलासा, प्रशासन ने होटल किया सील
विज्ञापन


छह नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा
तीतरवाड़ा निवासी मुनव्वर उर्फ मन्नू ने कैराना कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई की रात करीब नौ बजे कुछ युवकों ने उसके छोटे भाई वसीम उर्फ तोलू को कैराना बुलाया था। आरोप है कि वहां सोहेब, फरमान, अफरीदी, रिहान, हुसैन, आसिफ और अन्य अज्ञात युवकों ने उसके भाई पर लाठी-डंडों, बेल्ट और ईंटों से हमला कर दिया तथा उसकी हत्या का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार शोर सुनकर अन्य लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
जांच अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर छह नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें