फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: श्रम प्रवर्तन अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी क्रप्शन की कार्रवाई

Mon, 25 Aug 2025 05:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश प्रकाश गौतम को भ्रष्टाचार निवारण संगठन सहारनपुर मंडल की टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अधिकारी मुआवजा दिलाने की एवज में घूस मांग रहा था। टीम ने ढाबे पर जाल बिछाकर गिरफ्तारी की और आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी क्रप्शन) सहारनपुर मंडल की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने शामली के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश प्रकाश गौतम को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। अधिकारी शिकायतकर्ता से मुआवजा दिलाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने लगाया रिश्वतखोरी का आरोप
कांधला थाना क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी सुबेदीन ने एंटी क्रप्शन टीम से शिकायत की थी कि उनके पुत्रों की मृत्यु के बाद निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता और अक्षमता पेंशन योजना की राशि दिलाने के नाम पर अधिकारी 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।

यह भी पढ़ें:Meerut: बच्चा पार्क पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, एक कार्यकर्ता बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी क्रप्शन टीम ने बिछाया जाल
इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी क्रप्शन टीम ने पूरी योजना बनाई। शिकायतकर्ता को पैसे लेकर बनत बाईपास स्थित एक ढाबे पर भेजा गया। टीम के सदस्य ढाबे के आसपास पहले से ही तैनात थे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम अधिकारी को सौंपी, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।

पूछताछ जारी
एंटी क्रप्शन टीम ने आरोपी अधिकारी को आदर्श मंडी थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और टीम जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें