फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 'सोने के पात्र में ही आया था कलयुग, दूर कर देंगे पितृ दोष', कहकर ठग लिए 16 लाख के जेवर, 4 गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 05:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मोहल्ला नया बाजार निवासी अशोक कुमार के घर में पूजा-पाठ के नाम पर 130 ग्राम सोने के जेवर ठग लिए गए थे। खुद को ज्योतिषि बताने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। 8 लाख 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में पितृदोष दूर कराने के नाम पर बैटरी व्यापारी अशोक के घर से लाखों रुपये के आभूषण ठगने वाले चार फर्जी ज्योतिषियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेवर बेचकर मिली 8 लाख 20 हजार रुपये की नकदी, ज्योतिष की दो डिग्री, एक पत्रिका व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है।
विज्ञापन

 

बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 20 मार्च को मोहल्ला नया बाजार निवासी अशोक कुमार के घर में पूजा-पाठ के नाम पर करीब 130 ग्राम सोने के आभूषण लेकर ठग भाग गए थे। इन जेवरात की कीमत 16 लाख रुपये से अधिक थी। मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
 

जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में राजेश उर्फ गंगाशरण (हापुड़), श्रीनिवास (अलीगढ़), भवानी शंकर (रामपुर) व जतन (अलीगढ़) शामिल हैं।
 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ज्योतिष का थोड़ा ज्ञान रखते हैं और इसी के सहारे लोगों को झांसे में लेते थे। उन्होंने पहले व्यापारी का विश्वास जीता और फिर पितृदोष दूर करने के नाम पर सोने के 9 आभूषण कलश में रखवाकर पूजा शुरू कर दी। मौका मिलते ही आभूषणों की पोटली बदलकर भाग गए। एसपी ने बताया कि ये लोगों को कहते थे कि कलयुग सोने के पात्र में ही आया था, इसलिए सोने को मिट्टी के बर्तन में रखना होगा, तभी पितृदोष दूर होगा। 


 
विज्ञापन

आरोपियों ने आभूषण हरिद्वार में बेचकर 8.20 लाख रुपये प्राप्त किए। पूछताछ में उन्होंने पलवल, गाजियाबाद, हरिद्वार, लखनऊ, आगरा, मथुरा, हापुड़, जोधपुर, नैमिषारण्य (सीतापुर) व बुलंदशहर में भी इसी तरह की ठगी करना स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें