फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: भाजपा नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग... सीसीटीवी फुटेज में फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाते दिख रहे 6 बदमाश

Fri, 07 Feb 2025 05:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दो बाइकों पर सवार पांच-छह बदमाशों ने हथियारों से 20 से अधिक राउंड फायरिंग की। फायरिंग से परिवार में दहशत बन गई। बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। 
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर फायरिंग करते बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड शिव विहार कालोनी में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र निर्वाल के घर पर दो बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग से परिवार में दहशत बनी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

घटना की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे जितेंद्र निर्वाल के घर पर दो बाइकों पर सवार पांच-छह बदमाशों ने हथियारों से 20 से अधिक राउंड फायरिंग की। फायरिंग से परिवार में दहशत बन गई। बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। घर पर फायरिंग हुई तो परिवार के लगभग 14 सदस्य घर में सो रहे थे। घर पर फायरिंग से परिवार दहशत के माहौल में रहा है। पीड़ित परिवार ने रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। पुलिस ने मौके से 12 से ज्यादा खोखे व कारतूस बरामद किए। जितेंद्र निर्वाल की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें