घर में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गांव इस्सोपुरटील निवासी इंटर का छात्र अरशद पुत्र सलीम किसी काम से जा रहा था। गांव से बाहर की तरफ से अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने चाकू से गोदकर व गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
ये भी देखें...
Shamli: रालोद ने योगेंद्र को हटाया, चौधरी चरण सिंह के साथ काम करने वाले इस नेता को बनाया क्षेत्रीय अध्यक्ष
पुलिस छात्र को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से तमंचा पड़ा मिला है। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पा रही है कि छात्र की हत्या गोली से हुई है या फिर चाकू से की गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल सीसीटीवी और कॉल डिटेल मंगाई जा रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।