फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पत्नी की शादी रुकवाने पहुंचा पति, मारपीट-हंगामा होता रहा, दूसरे पति के साथ कार में चली गई दुल्हन

Wed, 11 Feb 2026 10:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

मेरठ निवासी अजय पूनिया ने बताया कि उसकी पत्नी तलाक लिए बिना सहारनपुर के युवक से दूसरी शादी कर रही है। मारपीट में अजय के पिता घायल हो गए। महिला की दूसरी शादी तो हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मारपीट और हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर में बुढ़ाना रोड स्थित धर्मशाला में शादी समारोह में मंगलवार शाम को विदाई के दौरान दुल्हन का पहला पति परिजनों के साथ शादी रुकवाने पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की, मारपीट व हंगामा हुआ, जिसमें पहले पति का पिता घायल हो गया। हंगामे के बीच महिला अपने दूसरे पति के साथ कार में चली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

मारपीट में घायल। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना रोड स्थित धर्मशाला में मंगलवार को एक शादी समारोह चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे विदाई के दौरान मेरठ के न्यू लक्ष्मी नगर निवासी अजय पूनिया अपने माता-पिता के साथ पहुंचा। उसने दुल्हन बनी महिला को अपनी पत्नी बताते हुए तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने का विरोध किया। इस पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच धर्मशाला के बाहर सड़क पर मारपीट व धक्कामुक्की हुई। हंगामे के बीच महिला कार में बैठकर दूसरे पति के साथ चली गई।
 

इसके बाद अजय ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसने बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2020 को पूनम मलिक निवासी फुगाना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्री हुई। अजय का आरोप है कि अनबन के बीच 26 सितंबर 2022 को पत्नी पुत्री को लेकर अपने मायके चली गई थी। इस मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है और पत्नी से तलाक का फैसला अभी नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन

अजय ने कहा कि मंगलवार को उसे पत्नी की शादी जिला सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव निठौडी निवासी अचिन पूनिया से शामली में होने की जानकारी मिली तो वह अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि अचिन ने उसके पिता ब्रजमोहन को पत्थर व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। अजय ने महिला समेत पांच अन्य लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें