फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आपसी विवाद और रंजिश में मंडावर में जमकर फायरिंग, चार घायल

Sat, 11 Jan 2025 06:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

 कैराना थानाक्षेत्र में गांव मंडावर में जमीनी रंजिश और मोबाइल पर धमकी और गाली गलौज के स्टेटस लगाने पर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल को उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में कैराना गांव मंडावर में जमीनी रंजिश और मोबाइल पर धमकी और गाली गलौज के स्टेटस लगाने पर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र सहित तीन लोग गोली लगने से घायलों हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक को भी गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


शनिवार अपराहन 3:30 बजे गांव मंडावर में उमरा के मकान के पास दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग की। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब 50 फायर हुए। इस दौरान उमरा और उसका बेटा सद्दाम तथा भाई इरफान गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के रिहान के सिर में भी छर्रै लगने बताए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें