साजिश में नाम सामने आने के बाद जारी हुए थे बी वारंट
अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में दोनों शूटरों के नाम सामने आने के बाद शामली पुलिस ने उनके खिलाफ बी वारंट जारी कराए थे। शनिवार को दिल्ली की बंदी रक्षक पुलिस दोनों को तिहाड़ जेल से लेकर कैराना कचहरी पहुंची।
दोनों शूटरों को अदालत में पेश करने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात रहे। दोनों के साथ दिल्ली के आठ अधिवक्ता भी पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: कातिल पत्नियों को मृत्युदंड: जेल में मुस्कान-रविता की उड़ी नींद, अब करेंगी हाईकोर्ट का रुख, की ये गुजारिश
कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेशी
योगेश टुंडा और दीपक को तिहाड़ जेल से कैराना लाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। शामली पुलिस ने हत्याकांड में साजिश के आरोप में दोनों के खिलाफ रिमांड की कार्रवाई कराई।
टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में भी योगेश टुंडा आरोपी
बताया जाता है कि वर्ष 2023 में तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में भी योगेश टुंडा मुख्य आरोपी है।