कांधला की आईएएस बनीं आस्था जैन । सो से परिजन
शामली/कांधला। यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में कांधला के व्यापारी अजय जैन की बेटी आस्था जैन ने नौवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। तीसरे प्रयास में मिली सफलता के बाद परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आस्था जैन वर्ष 2023 में 131वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस बनीं थी। हाल ही में हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रही हैं।
पिता माेहल्ला सरावज्ञान निवासी अजय जैन की नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप कंफेक्शनरी की दुकान है। उनके तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है, दूसरे नंबर की पुत्री आस्था जैन का चयन यूपीएससी परीक्षा में हुआ है। पिता ने बताया आस्था ने स्वयं पढ़ाई के साथ ही कुछ समय दिल्ली में भी कोचिंग ली थी। वर्ष 2023 में यूपीएससी में 131वां स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद आस्था को हैदराबाद कैडर में आईपीएस की ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया था, लेकिन आस्था का सपना आईएएस बनने का था, जिसके चलते आस्था ने एक बार फिर प्रयास किया। दूसरी बार भी सपना पूरा नहीं हो पाया और 186वीं रैंक पर संतोष करना पड़ा, जिसके बाद भी आस्था ने हार नहीं मानी तथा एक बार फिर प्रयास किया और तीसरे प्रयास में 9वीं रैंक हासिल की।
माता ममता जैन ने बताया कि उनकी पुत्री ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा नगर में ही करने के बाद हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई शामली के स्कॉटिश स्कूल से की। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद परिजनों ने पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में भेज दिया, जहां से बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।
इंटर की परीक्षा में पाया था चौथा स्थान
आस्था जैन ने वर्ष 201़9 में इंटर की परीक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त कर देश में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया था।
कांधला की आईएएस बनीं आस्था जैन । सो से परिजन