फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कांधला के जंगल में पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, मजदूर लेने निकला था, खेत में मिला शव

Sat, 01 Aug 2026 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला क्षेत्र में गन्ने के खेत से पूर्व कबड्डी खिलाड़ी का गोली लगा शव बरामद हुआ है। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
खिलाड़ी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला थाना क्षेत्र के नाला गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का गोली लगा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मोहना उर्फ मोनू, पुत्र सुरेंद्र, के रूप में हुई है। वह पूर्व में कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका था। पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन




मजदूर लेने निकला था, खेत में मिला शव
परिजनों के अनुसार, मोनू शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे अपने घर से नजदीकी नाला गांव में मजदूरों को लेने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। इसी दौरान नाला गांव के रजबहे की पटरी के पास किसान परविंदर के गन्ने के खेत में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला। खेत पर पहुंचे किसान ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर प्यार, प्रेमिका के छह माह के बेटे को नाले में फेंककर मार डाला, फिर प्रेमी ने किया ये काम

विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि मोनू परिवार का छोटा बेटा था और अविवाहित था। वह पहले कबड्डी का खिलाड़ी रह चुका था। वर्तमान में वह अपनी जेसीबी मशीन पर कार्य करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें