फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 15 साल की किशोरी से पांच युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा, भीड़ के सामने दी धमकी

Thu, 16 Jan 2025 08:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला कस्बे में पिता के साथ बाइक पर बुधवार रात दवाई लेकर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ बाइक सवार छह युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पिता को पीटकर घायल कर दिया। घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी 15 वर्षीय बेटी को दवाई दिलवाने के लिए बाइक पर सवार होकर एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां गया था। आरोप है कि लौटते समय कस्बा निवासी शोएब ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर बाइक को रुकवा लिया। आरोपियों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसे नीचे खींच लिया। विरोध करने पर पिता के साथ गालीगलौज और मारपीट कर दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें