अस्पताल में भर्ती एक घायल, बाकी तीनों इतनी बुरी तरह झुलसे कि उन्हें देखकर लोग विचलित हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट के आदेश पर जब्त शराब को नष्ट करने के दौरान कोतवाली के पीछे खंडहर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार झुलस गए। घटना से झिंझाना थाना परिसर और आसपास में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।