फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वास्थ्य मार्च के साथ शामली महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के वीवीपीजी कॉलेज में शुक्रवार से शामली महोत्सव की शुरूआत हो गई। महोत्सव में शहर उमड़ पड़ा। सुबह शहरवासियों के साथ आला अफसरों ने स्वास्थ्य मार्च निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। शाम को हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया की प्रस्तुति पर शहरवासी थिरके। शामली महोत्सव का शुभारंभ देर रात मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव जिले में समय-समय पर होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

इनसे हमारी सांस्कृतिक विरासत की झलक नजर आती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली , अंकित गोयल आशीष जैन अशोक बंसल अमित जैन आशीष अग्रवाल अभिनव बंसल, ऋतु गोयल मौजूद रही।
देर रात पहुंची हरियाणवी कलाकार प्राजंल दहिया ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके गानों पर दर्शन भी थिरकते नजर आए। महोत्सव में व्यंजनों के स्टॉल भी लगे थे। यहां महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन

सुबह के समय शहर में स्वास्थ्य मार्च की शुरुआत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने की। यह वीवी डिग्री शामली से प्रारंभ होते हुए टंकी कॉलोनी, रेलवे फाटक, शिव चौक, भिक्की मोड होते हुए वीवी डिग्री कॉलेज पर पहुंचकर समापन हुआ। रिपुदमन बेवली ने शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें