फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आसान रहा अंग्रेजी का पेपर

विज्ञापन
शामली ब्रिगेडियर हो​शियार सिंह इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा में छात्राओं के परिचय पत्र चैक करती प्र
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पॉली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय और इंटर की कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक व नकलविहीन आयोजित हुई। अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर उम्मीद से आसान आया था। परीक्षा में 602 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने पर परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र को लेकर छात्र राहुल व अनुज ने बताया कि पेपर काफी सरल रहा। सभी प्रश्न अच्छे से सरल किए गए। निबंध और लेटर भी काफी आसान रहे, उन्हें अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
बोर्ड परीक्षा में सभी 35 परीक्षा केंद्रों पर पहली पॉली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में सभी केंद्रों पर 12192 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, इनमें से 11613 ने परीक्षा दी और 579 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पॉली में दूसरा पेपर इंटर कृषि अर्थशास्त्र विषय का हुआ। परीक्षा में 854 पंजीकृत रहे, इनमें से 23 ने परीक्षा छोड़ दी और 831 ने परीक्षा दी। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा केंद्रों, जिला मुख्यालय और बोर्ड मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली व कांधला के चंदनलाल व अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पर्यवेक्षक एडी बेसिक राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था ठीक मिली।प

शामली ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा में छात्राओं के परिचय पत्र चैक करती प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें