फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हत्या कर घर की दहलीज पर फेंका, लहूलुहान शव देख बेटी की निकली चीख

Mon, 23 Sep 2024 06:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

थानाभवन के सत्यवान की हत्या करके शव घर के दरवाजे पर ही फेंककर आरोपी फरार हो गए। सत्यवान के सिर में किसी भारी चीज से वार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाभवन के मोहल्ला शाहविलायत में सोमवार सुबह सत्यवान (45) का शव घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिनजों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

नगर के शाह विलायत माजरी निवासी सत्यवान पुत्र जग्गू का शव उसके ही घर के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सिर में चोट लगी थी। सोमवार सुबह जब बेटी कोमल खेत पर जाने लगी तो पिता का शव देखकर चीख निकल गई। शोर सुनकर अन्य परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बताया कि सत्यवान की पत्नी का करीब आठ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। वह मजदूरी करता था, उसके बाद अब एक भाई और है, वह भी मजदूरी करता है। सत्यवान की चार लड़की व तीन लड़के हैं। मां मीला देवी बच्चों की देखभाल करती हैं। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें