फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: समझौते के बाद भी मुकदमे! किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ फिर से पकड़ी धरने की राह

Fri, 18 Jul 2025 07:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

ऊन में विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर मुकदमे और जुर्माना नोटिस भेजे जाने के विरोध में धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने इसे उत्पीड़न बताया और कहा जब तक कार्रवाई वापस नहीं होगी, आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के ऊन में शहीद भगत सिंह युवा समिति के बैनर तले किसानों और कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की ओर से किए गए मुकदमों और जुर्माना नोटिसों के विरोध में शुक्रवार को भी तहसील कार्यालय पर धरना जारी रखा।
विज्ञापन


धरने में शामिल किसान नेता चौधरी धर्मपाल सिंह ने कहा कि, हमें अब संगठित होकर आवाज उठानी होगी। जब विभाग खुद समझौता कर चुका है, तो मुकदमे और नोटिस भेजना किसानों का सीधा उत्पीड़न है। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई भी न्याय के खिलाफ है।

समिति कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्युत विभाग समझौते के अनुरूप किसानों पर दर्ज मुकदमे और जुर्माना नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने में दीपक सभासद, सत्यवान सिंह, इंद्रपाल, मोहित, जितेंद्र, अमित कुमार, सुशील कुमार, ब्रजपाल, यशपाल, सुरेंद्र, अरविंद, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें