फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में थानाभवन को 51वीं और शामली को मिली 200वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की नगर निकायों की रैंकिंग जारी की गई है। जिले की थानाभवन नगर पंचायत को प्रदेश में 51वीं और देश में 158वीं रैंक प्राप्त हुई है, जबकि शामली नगपालिका को प्रदेश में 200वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

भारत सरकार की तरफ से नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मानकों के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाता है। सर्वेक्षण में भारत सरकार की टीम नगर निकायों द्वारा स्वच्छता संबंधी कराए गए कार्यों के दावे का भौतिक सत्यापन करती है। इस दौरान टीम शहर में घूमकर नागरिकों से भी फीड बैक लेती है। इसके आधार पर नगर निकायों की रैंकिंग जारी की जाती है। बृहस्पतिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 की प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग जारी की गई।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रमेश शुक्ला ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में 4580 नगर निकाय शामिल हुए। सरकार की तरफ से जारी रैंकिंग में शामली नगरपालिका को प्रदेश में 200वीं रैंक मिली है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 242वीं रैंक मिली। कैराना नगरपालिका को प्रदेश में 665 और देश में 569वीं रैंक मिली। कांधला नगरपालिका को प्रदेश में 260 और राष्ट्रीय स्तर पर 451वीं रैंक मिली।
विज्ञापन

थानाभवन नगर पंचायत को प्रदेश में 51 और राष्ट्रीय स्तर पर 158वीं, एलम नगर पंचायत को प्रदेश में 576, राष्ट्रीय स्तर पर 901वीं रैंक, बनत नगर पंचायत को प्रदेश स्तर पर 446वीं और राष्ट्रीय स्तर पर 660वीं, झिंझाना नगर पंचायत को प्रदेश में 573वीं, राष्ट्रीय स्तर पर 895वीं रैंक मिली। जलालाबाद नगर पंचायत को प्रदेश में 311वीं व राष्ट्रीय स्तर पर 495वीं, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत को प्रदेश में 575वीं व देश में 897वीं और नगर पंचायत ऊन को प्रदेश में 640वीं और देश में 1044वीं रैंक प्राप्त हुई है।
-

जनसंख्या के आधार पर पांच वर्गों में हुई निकायों की रैंकिंग
स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम रमेश शुक्ला ने बताया कि जनसंख्या के आधार पर पांच वर्गों में नगर निकायों की रैंकिंग जारी की गई है। पहले वर्ग में 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले नगर निकाय शामिल किए गए। दूसरे वर्ग में तीन से 10 लाख जनसंख्या वाले नगर निकायों को शामिल किया गया। शामली जिले में इन दोनों वर्गों में कोई नगर निकाय शामिल नहीं है। तीसरे वर्ग में 50 हजार से तीन लाख जनसंख्या वाले निकाय में कैराना और शामली शामिल रहीं। 20 से 50 हजार वाली जनसंख्या में कांधला, बनत, जलालाबाद और थानाभवन और 20 हजार से कम जनसंख्या वाले वर्ग में एलम, ऊन, गढ़ीपुख्ता और झिंझाना नगर निकाय शामिल रहीं। कुल 12500 अंकों के आधार पर रैंकिंग जारी हुई है। प्रदेश में थानाभवन को 8776 अंक मिले हैं। शामली को 7848, कांधला को 7644, जलालाबाद को 7491, बनत को 6983, झिंझाना 6462, गढ़ीपुख्ता को 6456, एलम को 6451, ऊन को 6088 और कैराना को 5955 अंक मिले हैं।

-
ये बोले नागरिक
शामली के काकानगर निवासी अमित शर्मा कुमार ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रैंक के लिए पालिका के साथ नागरिकों काे भी स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। शहर को साफ सुथरा बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है ताकि रैंकिंग में शहर नंबर एक पर आ सके।
मोहल्ला गोशाला रोड निवासी नितिन वर्मा का कहना है कि पालिका को शहर की साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए और ज्यादा प्रयास करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के किए कार्यक्रम चलाए जाने चाहिएं। साथ ही जो कमी रह गई है, उसमें सुधार करना चाहिए ताकि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को नंबर वन की रैंकिंग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें