भाई को बेरहमी से पीटा गया तथा मरने की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। परिजन दोनों घायलों को ऊन सीएचसी ले गए। जहां से घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताया कि तीन दिन पूर्व दूध के रुपए मांगने पर उनके नौकर को लाठी डंडों से पीटा गया था। घर की महिलाओं ने मारपीट का विरोध किया तो घायल आरिफ की पत्नी के पेट में भी लात मारने के बारे में तहरीर लेकर वह थाने पर आए थे । यहां पुलिस ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी और देर रात तक उन्हें थाने में बिठाए रखा था।
परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठ गांठकर मारपीट के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जाचं की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।