फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बिजली चोरी की चेकिंग करने गई विद्युत टीम को ग्रामीणों न दाैड़ाया, जेई को मारपीट कर किया घायल

Sat, 19 Oct 2024 01:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के गांव खेड़ी करमू में विद्युत चेकिंग करने गई टीम को बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाना महंगा पड़ गया। यहां चेकिंग करने गई टीम को ग्रामीणों ने दाैड़ा लिया। हमले में जेई घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को दाैड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के गांव खेड़ी करमू में विद्युत चेकिंग करने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता गंभीर घायल हो गए। टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


विद्युतकर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शनिवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अवर अभियंता अजय शर्मा लाइनमैन कर्मवीर, रंजीत, विनोद व अंकुर के साथ गांव खेड़ीकरमू में विद्युत चोरी रोकने व बकाया बिल भुगतान के लिए गए थे।

विज्ञापन

आरोप है कि जब नदीम के घर में विद्युत चेकिंग कर रहे थे उसी समय नदीम व उसके भाई और परिवार की महिलाओं ने विद्युत टीम पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने अवर अभियंता पर ईंट से वार कर गंभीर घायल कर दिया और टीम के साथ भी मारपीट की गई।

विद्युत टीम ने मौके से भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घायल अवर अभियंता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी मिलने पर खेडी करमू बिजली घर से विद्युत कर्मचारी शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है अभी तहरीर नहीं मिली है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें