फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में शामली का दबदबा

Wed, 14 Oct 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई प्रतियोगिता में शामली के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। तीन अन्य खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया फ्री नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब की ओर से तनु मलिक ने दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां तनु मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ स्पर्धा में रजत पदक जीता। क्लब कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि तनु मलिक के अलावा क्लब के ही अवधेश कुमार, मोनिका तोमर, आरिफ जंग ने ऑल इंडिया फ्री नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है।

उधर, सिल्वर बैल्स स्कूल की छात्रा रिधा गोयल ने भी दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि स्कूल की ओर से तीन छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जहां रिधा गोयल ने कांस्य पदक जीता है। स्कूल में  अजय संगल, अरुण बंसल, अतुल व अनिल गोयल ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन


इसके अलावा एकलव्य रायफल क्लब के खिलाड़ी अंकुश मलिक ने भी दिल्ली में आयोजित इस शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीता है। कोच  संदीप नामदेव ने बताया कि अंकुश मलिक ने 50 मीटर थ्री पोजीशन रायफल में स्वर्ण पदक जीता है। क्लब संरक्षक सलित द्विवेदी, डॉ. पवन नामदेव, प्रमोद नामदेव, अंकुश मलिक आदि ने अंकुश को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें