फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में शामली जिला सर्वोत्तम बनेगा : सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के बधेव, लपराना व मालैंडी गांव में में नवनिर्मित तीन सड़कों के लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नारे सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास से प्रेरणा लेकर आज उत्तर प्रदेश में विकास की योजनाएं लगातार गतिशील है। प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने गन्ना विकास विभाग शामली की ओर बधेव गांव में 0.282 किमी सीसी रोड, लपराना प्राइमरी स्कूल से नया गांव मालैंडी रोड तक 1.330 किमी रोड, मालैंडी गांव में 0.210 किमी सीसी रोड का लोकार्पण किया। प्रदेश से गुंडागर्दी भ्रष्टाचार का पूरी तरह खत्म हो चुका है। अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है। उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहायी जा रही है, अब इन विकास की योजनाओं से शामली जिला भी अछूता नहीं है। विकास परियोजना पूरा हो जाने पर शामली जिला उत्तर प्रदेश का सर्वोत्तम जिला बन जाएगा। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, अश्वनी प्रधान मालैंडी, मनोज चेयरमैन, सहदेव मुखिया, नरेश चौधरी, सोमदत्त शर्मा, विजेंद्र, प्रशांत बधैव, समेराम बधैव, संजीव कश्यप, हरेंद्र लपराना, रोहित पीरखेड़ा, मनोज, प्रमोद कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें