क्रिकेट ट्रॉफी जीतने के बाद खुशी मनाती शामली इलेवन की टीम। कोच
- फोटो : udhampur news
शामली। नहर पटरी स्थित क्रिकेट एकेडमी में चल रही परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शामली और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच खेला गया। मुकाबले में शामली की टीम ने मुजफ्फरनगर की टीम को सात विकेट से हराते हुए ट्राॅफी पर कब्जा किया।
पहले टॉस जीतकर मैदान में उतरी मुजफ्फरनगर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोते हुए 198 रन की पारी खेली। अधिक रन विकास बालियान ने 61 गेंद में 100 रन व निखिल ने 45 में 65 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव कालखंडे ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट व मोहित ने चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी शामली इलेवन की टीम ने 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य पार करते हुए 199 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। अधिक रन खिलाड़ी पुपेंद्र कुमार ने 49 गेंद में शानदार 98 रन व अमित निर्वाल ने 26 में 25 रन की बिना आउट हुए शानदार पारी खेली।
गेंदबाजी में अनुज ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट व निशांत राठी ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट झटका। प्लेयर ऑफ दा मैच पुपेंद्र कुमार रहे। इस दौरान अंपायर की भूमिका निहाल व कार्तिक ने निभाई। कोच राजीव शर्मा, विकेंद्र निर्वाल व धर्मेंद्र निर्वाल रहे।