फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 27 लाख की लागत से बनेगी मुंडेट खुर्द की सड़क

Fri, 02 Jan 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 27 लाख रुपये की लागत से मेरठ–करनाल हाईवे से मुंडेट खुर्द गांव तक 280 मीटर लंबाई एवं तीन मीटर चौड़ाई की सीमेंटेड सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, शामली की ओर से कराया जाएगा। फिलहाल यह सड़क तारकोल की बनी हुई थी जो बरसात के दौरान पानी भरने से क्षतिग्रस्त हो गई। मेरठ–करनाल हाईवे से मुंडेट खुर्द गांव की सीमा तक 280 मीटर लंबाई में करीब पांच साल पहले लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, शामली द्वारा तारकोल की सड़क बनाई गई थी। पिछले दो वर्षों से बरसात में पानी भर जाने के कारण सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता कन्हैया लाल ने बताया कि मेरठ–करनाल हाईवे की सीमा से गांव की सीमा तक 27 लाख रुपये की लागत का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसकी धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क को जेसीबी से उखड़वा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जनवरी तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सीमेंटेड सड़क बनने के बाद जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें