शामली में रेलपार कॉलोनी में मंगलवार की रात महिला के परिजनों के साथ विधायक के प्रतिनिधि रहे सभासद पति और उसके भाई ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों का चालान कर दिया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी रेखा पत्नी राकेश ने थाना आदर्श मंंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार की शाम उसकी मोहल्ले में ही गंदगी साफ करने को लेकर सभासद पति शैली पक्ष से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस मामले में मोहल्ले के शैली और उसके भाई बंटी ने उसके पुत्र व अन्य परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला किया।