फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हिंदू परिवार के धर्मांतरण का आरोप, स्वामी यशवीर महाराज ने की कार्रवाई की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 04 Jun 2026 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में एक मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वामी यशवीर महाराज ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
स्वामी यशवीर महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में एक मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दस दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में कृषि मंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल और ममता का रिपोर्ट कार्ड देख चुकी जनता

विज्ञापन

वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वामी यशवीर महाराज ने दावा किया कि हनुमानधाम क्षेत्र के निकट रहने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र को करीब पांच वर्ष पहले दूसरे समुदाय की युवती ने प्रेम संबंधों के जरिए अपने प्रभाव में लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में युवक पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और उसका निकाह कराया गया।

स्वामी यशवीर महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के माता-पिता का भी धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित रूप से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
स्वामी यशवीर महाराज ने प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दस दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोगों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मामले में आरोपित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

परिवार ने आरोपों को किया खारिज
वहीं दूसरी ओर मेडिकल स्टोर संचालक ने धर्म परिवर्तन के आरोपों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। उनका कहना है कि उनका परिवार हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखता है और धर्मांतरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र से जुड़ा मामला अलग है और परिवार अपने स्तर पर उससे संबंधित परिस्थितियों को समझने और सुलझाने का प्रयास कर रहा है।
 
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच अब सभी की नजर संभावित जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें