फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: 'पार्टी कार्यालय मेरा है, जिसे मैं चाहूंगा वो ही यहां आएगा', सपा जिला महासचिव का विवादित वीडियो वायरल

Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

कलीम हसन को चार दिन पहले ही जिला महासचिव बनाया गया है। वे अलग ही तेवरों के साथ बात करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दूसरे समुदाय पर भी टिप्पणी कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने इस मामले की रिपोर्ट लखनऊ भेजी है। 
विज्ञापन
कलीम हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला महासचिव कलीम हसन का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक वर्ग विशेष के लोगों को लेकर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यालय और संगठन को लेकर भी विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कलीम हसन कहते सुनाई दे रहे हैं कि पार्टी कार्यालय उनका है और वहां किसे बुलाना है तथा किसे प्रवेश नहीं देना है, इसका फैसला वही करेंगे। वीडियो में वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि जिला अध्यक्ष भी उनके साथ हैं और उनकी जानकारी के बिना किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा वह पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर भी टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
 

चार दिन पहले ही जिला महासचिव बनाए गए कलीम हसन का यह वीडियो सामने आने के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
 
विज्ञापन

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर कलीम हसन को चेतावनी दी गई है। उनसे स्पष्टीकरण भी लिया गया है, जिसे प्रदेश कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय सभी कार्यकर्ताओं का है और वहां आने से किसी को नहीं रोका जा सकता। उधर, जिला महासचिव कलीम हसन ने आरोपों को निराधार बताया है।

ये भी देखें...
धर्मांतरण का नया केस: आयुष के बाद कार्तिक..., सहारनपुर की युवती ले गई अपने साथ, प्यार में बदलवा दिया धर्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें