फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कपड़ा विक्रेता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने साथियों पर जहर देने का आरोप लगाया

Sat, 15 Nov 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के झिंझाना क्षेत्र में कपड़ा विक्रेता सौरभ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गुजरात में साथ गए युवकों ने उसे जहर दे दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर के मजरे सिंगापुरा डेरा निवासी कपड़ा विक्रेता सौरभ(25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गए युवक उसे जहर देकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

करीब 20 दिन पहले सौरभ अपने साथियों के साथ गुजरात के जिला नाड़ी अवार्ड में कपड़ा बेचने गया था। परिजनों के मुताबिक 12 नवंबर को सौरभ ने फोन पर बताया कि उसके साथियों ने उसे जहर खिला दिया है और उसकी हालत बिगड़ रही है। उसने परिवार से तुरंत उसे लेने के लिए कहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाका: निगरानी में आदिल का घर, संपर्क में आए हर शख्स तक पहुंच रहा खुफिया विभाग, दो यूट्यूबर हिरासत में

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन 13 नवंबर की शाम तक गुजरात पहुंचे और सौरभ को साथ लेकर शुक्रवार शाम अपने गांव लौटे। गांव पहुंचने के कुछ समय बाद ही सौरभ की मृत्यु हो गई।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों के आरोप और घटनास्थल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सौरभ अपने पीछे पत्नी, तीन साल की बेटी और दो माह के बेटे को छोड़ गया है। परिवार में गहरा शोक है और गांव में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें