फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: मामूली बात को  लेकर दो पक्षों में संघर्ष, चले धारदार हथियार, तीन लोग हुए घायल

Mon, 07 Oct 2024 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में रविवार रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। संघर्ष के दाैरान धारदार हथियार भी चले। दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के चौसाना थानाक्षेत्र में  रविवार  रात रामलीला के दौरान चौसाना में गाली-गलौच  के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें तीन घायल हो गए। तीनों घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी, जो रविवार को हिंसक झड़प में बदल गई। रविवार रात गांव के लोग रामलीला देख रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दो पक्षों के युवकों के बीच पहले तो कहासुनी हुई जो देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई। 

दोनों पक्षों के बीच तेज धार हथियार चले जिसमें एक पक्ष से मनीष, गौरव और बॉबी घायल हो गए। संघर्ष के लोगों में भी भगदड़ मच गई।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें